28 Feb 2023

पर्यावरण और ग्रीन हाउस

प्रश्न- ग्रीन हाउस किसे कहते हैं?
उत्तर- ग्रीन हाउस एक प्रकार का घर होता है, जो हरे पारदर्शी प्लास्टिक या शीशे से बनाया जाता है। पारदर्शी होने के कारण सूर्य की किरणें इसके अन्दर प्रवेश कर जाती हैं और अन्दर का वातावरण गर्म हो जाता है। इस गर्मी को हरा प्लास्टिक या शीशा बाहर नहीं निकलने देता। इससे घर के अन्दर का वातावरण बाहर के वातावरण की अपेक्षा गर्म हो जाता है।
प्रश्न- ग्रीन हाउस किस काम आते हैं?
उत्तर- जिन इलाकों में ठण्ड अधिक होती है, ग्रीन हाउस उन क्षेत्रों में फ्Qल, सब्जियां, फ्Qूल, पौधे उगाने के काम आते हैं।
प्रश्न- पृथ्वी का ग्रीन हाउस कैसे बनता है और कहां?
उत्तर- तापीय उष्मा को विकिरणों के रूप में बाहर नहीं निकलने देने का जो कार्य शीशा या प्लास्टिक ग्रीन हाउसों में करता है, वही कार्य हमारी पृथ्वी रूपी घर के लिए वायुमंडल के आवरण में विघमान कार्बनडाइआक्साईड, मीथेन और जलवाष्प आदि की परतें करती हैं। ये परतें समुद्रतल से 16 से 50 कि0मी0 ऊंचाई पर स्थित हंै।
प्रश्न- प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों के नाम बताइए।
उत्तर- कार्बनडाई ऑक्साईड, नाइट्रस ऑक्साइड, क्लोरो—फ्लोरो, कार्बन, ओजोन और जलवाष्प।
प्रश्न- ग्रीन हाउस प्रभाव से क्या आशय है?
उत्तर- बढ़ते औघोगिकरण एवं मशीनीकरण से वायुमंडल में कार्बन डाईऑक्साईड की मात्रा तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती कार्बन डाईऑक्साईड अन्तरिक्ष में लौटने वाली आवरक्त किरणों के बहुत बड़े हिस्से को अवशोषित कर पुनः पृथ्वी की ओर परावर्तित कर रही हैं जिसके चलते पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि हो रही है। इसी भौतिक प्रक्रिया को ग्रीन हाउस प्रभाव के नाम से जाना जाता है। इस प्रभाव से भू—मण्डल के स्वरूप में अवांछित परिवर्तन आ रहा है।
प्रश्न- हरित गृह प्रभाव (ग्रीन हाउस इफ़ेक्ट ) का मुख्य कारण बताएं।
उत्तर- वायुमंडल में कार्बनडाई ऑक्साइड की वृद्धि।
प्रश्न- क्योटो समझौता क्या है?
उत्तर- इस समझौते के अनुसार सदस्य राष्ट्र 2012 तक कुल ग्रीन हाउस गैसों के इमीशन में 5.2 प्रतिशत कटौती का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। जो ऐसा नहीं कर सकेंगे उन्हें 30 प्रतिशत जुर्माना देना होगा।
प्रश्न- क्योटो समझौता कब लागू हुआ?
उत्तर- 16 फरवरी 2005 को।
प्रश्न- क्योटो समझौता कितने राष्ट्रों के बीच हुआ और क्यों?
उत्तर- ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से निपटने के लिए 141 देशों के बीच ये समझौता हुआ है।
प्रश्न- अमेरिका कितना गैसीय उत्सर्जन करता है?
उत्तर- अमेरिका समग्र गैसीय उत्सर्जन का 24 प्रतिशत योगदान करता है।
प्रश्न- वायुमंडल में पानी की मात्रा कितनी है?
उत्तर-  0.001 प्रतिशत।

Share this

Artikel Terkait